October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedकासगंज

भारतीय हलधर किसान यूनियन का तहसील में धरना:भ्रष्टाचार का आरोप लगाया,गया है

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

संवाददाता कासगंज –

कासगंज जनपद की तहसील कासगंज में भारतीय हलधर किसान यूनियन ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। यूनियन ने नायब तहसीलदार गरिमा सिंह को जिलाधिकारी प्रणय सिंह के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें लेखपालों पर किसानों के उत्पीड़न, भ्रष्टाचार और कालाबाजारी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

यूनियन ने कासगंज, सहावर और पटियाली तीनों तहसीलों में भ्रष्टाचारी कर्मचारियों की गुप्त जांच कराने और उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इसके अतिरिक्त, जिले में गैस डीलरों द्वारा की जा रही गैस की कालाबाजारी पर भी चिंता व्यक्त की गई है । यूनियन ने ऐसे डीलरों के लाइसेंस तत्काल रद्द करने और उन पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपते समय संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौहान ने बताया कि कासगंज तहसील में लेखपाल किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं और मनमानी पैसो की मांग  की जा रही है।पटियाली तहसील में एंटी करप्शन टीम द्वारा एक अधिकारी की गिरफ्तारी को जिले के लिए शर्मनाक बताते हुए, यूनियन ने इस मामले की उचित जांच की मांग की ताकि उच्च अधिकारियों की संलिप्तता भी सामने आ सके।

Related posts

MLC माहेश्वरी ने डिप्टी सीएम को लिखा पत्र:कासगंज जिला अस्पताल में नियुक्ति की मांग की

Bhaskarnews

भारत माता के गगन भेदी जयघोष के साथ फहराया तिरंगा मनाया गणतंत्र दिवस – मनोहरी कार्यक्रमों ,प्रभात फेरी के साथ राष्ट्रभक्ति की दिखाई दी पावन

admin

लखनऊ में:बड़ा इमामबाड़ा पर इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान था

admin

Leave a Comment