September 16, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को गिरफ्तार होने का डर, हाईकोर्ट में याचिका लगाई:बोले- IPS अजय पाल साजिश रच रहे, सारा सिस्टम मेरे खिलाफ

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

वाराणसी संवाददाता -प्रयागराज माघ मेले में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ। इसके 8 दिन बाद यानी 24 जनवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। शिकायत में माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए।

, प्रयागराज पुलिस आज शंकराचार्य से पूछताछ करने उनके आश्रम पहुंच सकती है। गिरफ्तारी भी कर सकती है। इसी आशंका को देखते हुए शंकराचार्य ने वकील के जरिए हाईकोर्ट का रुख किया है।21 फरवरी को FIR दर्ज होने के बाद प्रयागराज पुलिस ने जांच तेज कर दी। कल यानी सोमवार को पुलिस की एक टीम वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आश्रम में पहुंचेगी बच्चों से यौन शोषण मामले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। उन्हें डर है कि प्रयागराज पुलिस उनको गिरफ्तार कर सकती है।

उन्होंने प्रयागराज के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने का आरोप लगाया। मोबाइल पर अजय पाल शर्मा और आशुतोष महाराज की एक तस्वीर भी दिखाई। इसमें अजय पाल शर्मा केक काटते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि आशुतोष महाराज उनके बगल में खड़े हैं।

Related posts

गांव बघौना में खेत की मेड़ काटने का मामला, पुलिस ने जांच शुरू की

admin

लखनऊ में आज 21वें रमजान का जुलूस निकाला गया। नम आंखों के साथ शिया का नंगे पांव मातम,

Bhaskarnews

फॉर्मर रजिस्ट्री के प्रतिशत में भी हरदोई शीर्ष पर हमारी टीम काफ़ी क्षमतावान: जिलाधिकारी

admin

Leave a Comment