October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedखेल जगत

ज्वेरेव पहली बार इंडियन वेल्स के:ATP मास्टर्स के सभी 9 इवेंट्स में पांचवें खिलाड़ी बने

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

संवाददाता खेल –

जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने गुरुवार को इंडियन वेल्स मास्टर्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में आर्थर फिल्स को 6-2, 6-3 से हराया।

इस जीत के साथ ज्वेरेव एटीपी मास्टर्स-1000 के सभी नौ टूर्नामेंट में सेमीफाइनल खेलने वाले सिर्फ पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले राफेल नडाल, नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर और एंडी मरे यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

ज्वेरेव ‘बिग फोर’ यानी रोजर फेडरर, राफेल नडाल, नोवाक जोकोविच और एंडी मरे के चुनिंदा खिलाड़ी क्लब में शामिल हो गए हैं। ज्वेरेव ने कहा,’इतिहास में ऐसा करने वाले सिर्फ पांच खिलाड़ियों में शामिल होना मेरे लिए बहुत खास है। यह ऐसी उपलब्धि है जिस पर मुझे गर्व है।’ज्वेरेव अब तक नौ में से पांच मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट जीत चुके हैं। हालांकि, वह अभी तक कोई ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीत पाए हैं, जबकि तीन बार फाइनल तक पहुंच चुके हैं।

Related posts

लाखों रुपए की रिश्वत लेते भू-अभिलेख निरीक्षक गिरफ्तार: 5 लाख; SDO के नाम पर भी मांग रहा था

Bhaskarnews

लखनऊ के 3 पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म,लोगो ने किया हंगामा:

Bhaskarnews

जनवरी2025 से जून 2025 तक आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की तिथियां तय

admin

Leave a Comment