July 16, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में पार्टी ने फिर सौंपी जिम्मेदारी, बोले- बहन जी ने भरोसा किया

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता फर्रुखाबाद –

फर्रुखाबाद में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नागेंद्र पाल जाटव को फर्रुखाबाद का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें एक बार फिर सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद नागेंद्र पाल जाटव ने कहा कि ‘बहन जी’ (मायावती) ने उन पर भरोसा जताया है, जिसके लिए वह उनके आभारी हैं। उन्होंने बताया कि जिले में संगठन और बूथों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

नागेंद्र पाल जाटव का बसपा में लंबा राजनीतिक सफर रहा है। उन्होंने वर्ष 2002 में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी और सबसे पहले बूथ अध्यक्ष बने थे। इसके बाद वह सेक्टर अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य और वर्ष 2014 में जिला कार्यालय के सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2015 में वह विधानसभा अध्यक्ष भी रहे।वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें पहली बार जिलाध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, बाद में इस पद पर बदलाव भी हुआ।  उनके स्वागत समारोह में पूर्व जिला कोषाध्यक्ष उपेंद्र सिंह लोधी ने उन्हें मिठाई खिलाकर और पुष्प भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related posts

चैत्र नवदुर्गा पर्व पर विभिन्न संगठनों ने केसरिया ध्वज लहराते हुए निकाली भव्य हिन्दू शोभायात्रा

admin

हुआ चांद का दीदार खुशगवार माहौल में नमाज अता कर गले मिल दी ईद की मुबारकबाद

admin

हत्यारोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग:

Bhaskarnews

Leave a Comment