October 7, 2026
Bhaskar News Agency
इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासनिक

पुलिस की कार्रवाई:10 वाहन सीज, वैध जीएसटी दस्तावेज नहीं मिलेअवैध परिवहन पर

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता इटावा –

इटावा में अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बढ़पुरा पुलिस ने 8 डंपर और 2 ट्रैक्टरों को सीज कर दिया। ये सभी वाहन भट्टे की ईंटों का परिवहन कर रहे थे, लेकिन जांच के दौरान इनके पास वैध जीएसटी दस्तावेज नहीं मिले। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया।

बीती रात थाना बढ़पुरा पुलिस द्वारा चंबल ब्रिज पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान आने-जाने वाले हर वाहन को क्रमवार रोका गया और उनके कागजातों की गहराई से जांच की गई। इसी दौरान कुछ वाहन संदिग्ध हालत में पाए गए, जिन पर ईंटों का परिवहन किया जा रहा था। एसएसपी ने शनिवार दोपहर इस मामले का खुलासा किया।कई वाहन सीज किए गए है

Related posts

भाजपा की साजिश के चलते टला मिल्कीपुर उपचुनाव ,अखिलेश यादव

admin

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक हुई सम्पन्न

admin

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई सम्पन्न

admin

Leave a Comment