August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही, अधिकारियों के आदेश की हुई अवहेलना

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

कमालगंज विकास खंड कार्यालय में गुरुवार को फार्मर रजिस्ट्री को लेकर बुलाई गई प्रधानों एवं सचिवों की महत्वपूर्ण बैठक में बड़ी लापरवाही देखने को मिली। सरकार द्वारा रजिस्ट्री कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए जाने के बावजूद अधिकांश प्रधान बैठक से नदारद रहे।जानकारी के अनुसार कुल 118 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को बैठक के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन उनमें से मात्र 25 प्रधान ही उपस्थित हुए। शेष प्रधानों ने बैठक में भाग न लेकर शासन और प्रशासन के आदेशों की खुली अवहेलना की।बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अनिल कुमार पाल ने की। उन्होंने बताया कि बैठक शुरू होने के बाद भी कुछ प्रधान धीरे-धीरे आते रहे, लेकिन अधिकांश ने बैठक में भाग नहीं लिया।बीडीओ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने गैरहाजिर प्रधानों के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अधिकारियों ने बैठक में उपस्थित प्रधानों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने ग्राम पंचायतों में किसानों का डेटा शीघ्र एकत्र कर पोर्टल पर दर्ज कराएं, ताकि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य समयसीमा के भीतर पूरा हो सके।कमालगंज ब्लॉक में प्रधानों की इस लापरवाही से शासन के निर्देशों की गंभीर अनदेखी सामने आई है, जिससे विभागीय अधिकारियों की भी चिंता बढ़ गई है।

Related posts

प्रयागराज में मामा के साथ बाइक से स्कूल जा रही बच्ची पर चढ़ा ट्रक, सिर हुआ धड़ से अलग: कंधे पर बैग टंगा रहा;

Bhaskarnews

समाधान दिवस में आईं नौ शिक़ायत, तीन का मौके पर हुआ निराकरण

admin

अचानक चार दिन पूर्व लापता हुए बालक का शव नहर झाल में उतराता मिला

admin

Leave a Comment