August 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

भरभरा कर गिरी स्कूल की दीवार हादसा टला

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

भास्कर ब्यूरो :- कायमगंज / फर्रुखाबाद नगर कायमगंज के पास बसे गांव कुबेरपुर में परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की दीवार रात को अचानक भरभरा कर धराशाई हो गई ।दीवार गिरने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे । उन्होंने देखा कि दीवार की ईटें तथा मलवा बिखरा पड़ा है । यह नजारा देख लोग भौंच्चके रह गए । गनीमत रही कि रात होने के कारण स्कूल बंद था । इसलिए स्कूल स्टाफ शिक्षक तथा छात्र उस समय वहां नहीं थे । ऐशी स्थिति में बड़ा हादसा होने से टल गया । लोगों ने राहत की सांस ली । घटना के संबंध में
बताया गया है कि विद्यालय की दीवार के पास खाली जगह पड़ी हुई थी । जिसको गांव के ही पूर्व प्रधान के भाई महेश शाक्य ने खरीद लिया। लगभग 6 माह पूर्व इस जमीन पर न्यास खुदवा कर छोड़ दी गई। खुदी हुई न्यास में बरसात का पूरा पानी भरा रहा। नमी तथा एक तरफ खाली जगह हो जाने के कारण दीवार कमजोर हो गई थी । जो गत रात भरभरा कर जमींदोज हो गई । यदि कहीं विद्यालय खुला होता तो कुछ भी हो सकता था।
= क्या कहा हेड मास्टर ने =
घटना के बारे में विद्यालय के इंचार्ज प्रधान अध्यापक वशीमुद्दीन खान ने बताया कि जिस समय विद्यालय दीवार के पास सटाकर न्यास (नींव) खोदी गई थी । उसी समय संभावित खतरे की आशंका जताते हुए मैंने आपत्ति की थी । साथ ही इसकी शिकायत करते हुए सूचना उच्च अधिकारियों को दी थी ।किन्तु पिछले 6 माह से न्यास वैसी ही खुदी पड़ी रही । नतीजन आज दीवार धरासाई हो गई । घटना की सूचना एसडीएम व विभागीय अधिकारियों को देकर मामले से अवगत करा दिया गया है।

Related posts

जिलाधिकारी ने किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ, बच्चों को पहनाई माला, बांटी किताबें

admin

भोगनीपुर डिवीजन में अधिशाषी अभियंता राकेश कुमार की दबंगई चरम सीमा पर 

admin

जेष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगलवार को कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह भण्डारे का आयोजन

admin

Leave a Comment