September 16, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल का निधन:श्रद्धांजलि, गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता फर्रुखाबाद –

फर्रुखाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल का शुक्रवार शाम बीमारी के कारण निधन हो गया। वे उच्च रक्तचाप और श्वसन संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर ऑफिसर्स कॉलोनी में जिलाधिकारी के नेतृत्व में सभी अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बताया कि नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार के निधन की सूचना मिली है। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने जानकारी दी कि मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण शुक्रवार शाम लगभग चार बजे उनका निधन हो गया। संजय कुमार अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर सोशल मीडिया पर भी लगातार लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Related posts

पर्यटन केंद्र के पास खड़ी सेंट्रो कार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

admin

हरदोई डीएम मंगला प्रसाद ने रैन-बसेरा व अलाव की परखी हकीकत

admin

संकिसा मे 15दिवसीय अषाडी मेला।

admin

Leave a Comment