March 19, 2026
Bhaskar News Agency
इटावाउत्तर प्रदेशक्राइम

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में दिव्यांग महिला से रेप:जांच में 5 महीने की गर्भवती मिली,

भास्कर न्यूज़

संवाददाता इटावा –

सैफई मेडिकल में भर्ती एक मानसिक रोगी महिला के साथ दुष्कर्म किया गया था उसका गंभीर मामला सामने आया है। नियमित जांच के दौरान महिला करीब पांच महीने  की गर्भवती होने का खुलासा हुआ।,पूरे अस्पताल में शोर मच गया

शुरुआती जांच में सफाई कर्मचारी की भूमिका सामने आने की बात कही जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

इटावा के मानसिक रोग विभाग में भर्ती एक करीब 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला पिछले लगभग सवा साल से यहां भर्ती बताई जा रही है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके कारण वह अपनी पहचान भी स्पष्ट नहीं कर पा रही थी।

अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान डॉक्टरों को महिला के गर्भवती होने की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि महिला करीब पांच माह की गर्भवती है। इस खुलासे के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई।प्रारंभिक जांच में अस्पताल के एक सफाई कर्मचारी की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है। मानसिक रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. एके मिश्रा ने थाना सैफई में इसकी सूचना दी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन संयुक्त रूप से पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं।

Related posts

लखनऊ में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी

admin

हरदोई में घटिया सड़क निर्माण पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी कार्यवाही, पीडब्ल्यूडी विभाग के 16अभियंताओ को किया सस्पेंड

admin

मिश्रिख चौरासी कोसी परिक्रमा मेला महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ ।

admin

Leave a Comment