October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

नगदी समेत दस लाख की ज्वैलरी पर चोरों ने किया हाथ साफ

  • नगदी समेत दस लाख की ज्वैलरी पर चोरों ने किया हाथ साफ

भास्कर न्यूज

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

रामनगर बाराबंकी), क्षेत्र में हो रही लगातार ताबड़तोड़ चोरियों से जनमानस का जीना दुश्वार हो गया है।

गौरतलब बात तो यह है कि दिन-रात पुलिस की गश्त होने के बावजूद भी चोरियां लगातार बढ़ती जा रही है।

क्षेत्र में हो रही चोरियां स्थानीय पुलिस के गश्त की पोल खोल रही है। हफ्ता नही गुजरता की एक और चोरी की घटना सुन क्षेत्र के लोगों में भय ब्याप्त है।

इसी क्रम में बीती रात कोतवाली रामनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहटी जई में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है।

रविशंकर दीक्षित पुत्र राम लोटन दीक्षित ने रामनगर थाने पर तहरीर देते हुए कहा है कि बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के ऊपर रखे जाल का ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गए और अलमारी में रखे दो लाख पचास हजार की नगदी समेत लगभग दस लाख की ज्वैलरी ( सोने का हार,सोने की झुमकी, सोने का झाला,पायल,पायजेब,एक बड़ा माला सोने का, करधनी,बिछिया इत्यादि) पर हाथ साफ कर दिया।

सुबह होते ही घटना की जानकारी हुई तो घर मे रोना-धोना शुरू हो गया। यह सब देख-सुन पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गयी।

इस मामले में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा शिकायत पत्र मिला है। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है व मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Related posts

जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन

admin

क्रिकेटर मयंक यादव बोले- इंजरी के बाद 100% फिट:रोहित की सलाह से लय में आया

Bhaskarnews

पिकअप बिजली के खंभे से टकराई लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

admin

Leave a Comment