भास्कर न्यूज़
संवाददाता लखनऊ में परिवार के 3 लोगों ने जहर खा लिया है। इसमें मां-बेटे की मौत हो गई। पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। बेटे की शादी नहीं हुई थी। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है। परिवार में एक छोटा बेटा भी है। दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है।
घटना बंथरा क्षेत्र के नींवा गांव शुक्रवार की है। मृतकों की पहचान तारावती (52)वर्ष और बेटे संदीप (30)वर्ष के रूप में हुई। वहीं, पिता रूपनारायण (55)वर्ष की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर के बाहर 5 पेज का नोटिस लगाया गया है। इसके सारे पेज फाड़ दिए गए हैं। एक पेज पर सिक्योरिटी ऑफिसर, मुंबई लिखा समझ में आ रहा है।
परिवार के छोटे बेटे कुलदीप ने अपने पिता रूपनारायण को उल्टी करते देखा। उसने देखा कि मां और बड़े भाई संदीप बेसुध लेटे हुए हैं। दोनों के मुंह पर झाग निकला हुआ था। उसने डायल 112 पर इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने तीनों को पास के अस्पताल पहुंचाया।प्रसाद हॉस्पिटल में डॉक्टर ने मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया । वहीं पिता को भर्ती करते हुए उनका उपचार शुरू कराया । पुलिस को मृतक संदीप की जेब से एक सुसाइड नोट मिला जिस पर लिखा है-
मृतक संदीप के छोटे चाचा के अनुसार, कोई दो लोग घर आते रहते थे।गांववालों के अनुसार, 10-12 दिन पहले पेटीएम से कोई व्यक्ति इनके घर आया था।गांववालों के अनुसार, दो साल पहले संदीप का एक्सीडेंट हुआ था जिसमें 3 लाख रुपए से ज्यादा खर्च हुए थे।छोटे भाई कुलदीप ने बताया- तीनों ने रात में खाना नहीं खाया था। यह बात उसे सुबह जब खाना रखा देखा, तब पता चली।बताया जा रहा है कि परिवार होटल कारोबार से जुड़ा था। रूपनारायण गांव के बाहर ही चाय-समोसा का छोटा होटल चलाते थे। वह पिछले कई दिनों से गुमसुम रहते थे। गांव में उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। बड़ा बेटा संदीप और छोटा कुलदीप घर से कुछ दूर स्थित कटी बगिया नाम की जगह पर अपनी दुकान चलाते थे।
