भस्कर न्यूज़ एजेंसी
संवाददाता कानपुर –
कानपुर में एक प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद अपनी गर्दन और कलाई चाकू से काटकर खुद को लहूलुहान कर लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाकर दोनों को बाहर निकाला। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक और युवती को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
लड़के का कहना है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। 3-4 महीने से प्रेमिका उससे बात नहीं कर रही थी। वह किसी और से बात करने लगी थी। मैंने उसे मनाया फिर भी वह नहीं मानी। वहीं, लड़की का कहना है- बात करने के लिए लड़की पर दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने ब्लेड और चाकू से गले और हाथ पर हमला कर दिया। घटना शनिवार को बिल्हौर थाना क्षेत्र में हुई।
लड़की ने बताया- अरविंद और मैं कक्षा 3 से कक्षा 10 तक साथ में पढ़ते थे। हमारी उससे दोस्ती थी। इधर कुछ दिनों से मैंने अरविंद से बात करनी बंद कर दी थी। लेकिन अरविंद बात करने का दबाव बना रहा था।लड़का अरविन्द ने बताया शनिवार को मैं उसके बुलाने पर आखिरी बार बातचीत करने गया था।इस दौरान गर्लफ्रेंड ने मुझे धमकी दी कि तुम्हारे फोन में हमारे साथ की, जो भी तस्वीरें हैं उनको हटा दो। इस दौरान मैंने गुस्से में अपने साथ लाए ब्लेड से हमला कर दिया और खुद को भी घायल कर लिया।
मौके पर पुलिस को तीन ब्लेड और एक सूजा बरामद मिला है। एसीपी मंजय सिंह ने बताया- युवक ने लड़की पर धारदार वस्तु से हमला किया। इसके बाद खुद को भी घायल कर लिया। दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों खतरे से बाहर हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।आगे की कार्रवाई की जाएगी।
