July 16, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedआगराउत्तर प्रदेश

आगरा ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज अदा:लोगों ने एक-दूसरे के अमन-चैन की मांगी दुआ

भास्कर न्यूज़

संवाददाता आगरा –

आगरा में शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। शहर के ईदगाह में सुबह 7 बजे हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ नमाज अदा की और अमन-चैन की दुआ मांगी। इस दौरान सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मीठी ईद की शुभकामनाएं दीं।

ईद-उल-फितर का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो रमजान के महीने के अंत का प्रतीक है। इस दिन लोग एक-दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं और गरीबों को दान देते हैं।ईद उल फितर की नमाज के लिए शहर के विभिन्न मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई।

शाही जामा मस्जिद में 8:15 बजे नमाज अदा की गई, जबकि अबु लाला की दरगाह में 10:00 बजे नमाज पढ़ी गई। वहीं शाही जामा मस्जिद के चेयरमैर ने कहा कि मस्जिद में नमाज का समय बदलने के कारण भीड़ ज्यादा पहुंची और नमाजियों को बाहर से ही जाना पड़ा। जिसमें करीब 8000 लोगों ने नमाज अदा की ।ताजमहल में लगभग 7 बजे नमाज पढ़ी गई।

त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए थे, जिससे लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

Related posts

कलेक्ट्रेट सभागार में रक्त एवं हड्डी परीक्षण चिकित्सा शिविर आयोजित

admin

अमेठी से निकला गेहूं का एक ट्रक में गेहूं की हुई चोरी ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने किया मुकदमा दर्ज

admin

सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बाराबंकी में रक्तदान शिविर का आयोजन

admin

Leave a Comment