June 5, 2026
Bhaskar News Agency
इटावाउत्तर प्रदेशक्राइम

इटावा में कर्ज और फसल नुकसान से परेशान युवक ने दी जान:इलाज के दौरान मौत

भास्कर न्यूज़

संवाददाता इटावा –

इटावा में कर्ज और फसल के नुकसान से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, मृतक फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के शांति कॉलोनी निवासी गौरव तिवारी 28 वर्ष ने 17 मार्च को यह कदम उठाया था। उन्हें गंभीर हालत में सैफई के आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

गौरव तिवारी किराना दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। परिवार में उनकी पत्नी कीर्ति और पांच साल का एक बेटा है। वह अपनी मां बबली तिवारी के इकलौते बेटे थे, जबकि उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। परिवार की जिम्मेदारी पूरी तरह उन्हीं के कंधों पर थी।

लेकिन बाजार में आलू के दाम बेहद कम मिलने से उन्हें करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हो गया।आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव से परेशान होकर गौरव ने 17 मार्च की शाम शराब के नशे में घर पर फांसी लगा ली। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत गम्भीर बताई गई । डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रविवार रात उनकी मौत हो गई।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया  है।

Related posts

वाल्मीकि समाज एवं सफाई कर्मियों के उत्थान हेतु उज्जैन मै वाल्मीकि संसद सम्मेलन का हुआ आयोजन रोहिणी घावरी को किया गया सम्मानित

admin

परिवहन विभाग ने बिना हेलमेट पेट्रोल लेते हुए 25 के किये चालान

admin

योगी जी ने कहा नया भारत है हम किसी को छेड़ते नहीं है, जब कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ते भी नहीं हैं।

admin

Leave a Comment