September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशक्राइमफर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में बायोमेडिकल वेस्ट सड़कों पर फैला:कबाड़ किशोरियों से बिना ग्लब्स उठवाया

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता फर्रुखाबाद – में अस्पतालों से निकलने वाले बायोमेडिकल कचरे को लेकर नियमों का उल्लंघन हो रहा है। कादरी गेट थाना क्षेत्र के आवास विकास इलाके में यहां अस्पतालों का बायोमेडिकल वेस्ट एक कबाड़ गाड़ी से ले जाया जा रहा था।कचरे से भरी एक बोरी सड़क पर गिर गई, जिससे सुइयां, मेडिकल वेस्ट और अन्य गंदगी सड़क पर फैल गई। इस खतरनाक कचरे को उठाने के लिए किशोरियों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के हाथों से मेडिकल कचरा उठाती दिखीं, जो एक गंभीर लापरवाही को उजागर करता है।

सड़क पर फैले कचरे और बदबू से इलाके के लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासियों ने संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ने की आशंका जताई है। यह सवाल उठता है कि स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो रही है।मसेनी और आवास विकास जैसे इलाकों में कई अस्पताल संचालित हैं।

 बीते दिनों बायो मेडिकल वेस्ट को लेकर गठित टीम द्वारा चार नर्सिंग होम की पड़ताल की गई थी। जहां नोटिस भी जारी किए गए थे। मामले में सीएमओ डॉक्टर अवनींद्र कुमार ने बताया लगातार अभियान भी चलाया जाता है। अस्पतालों द्वारा बायो मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है। मामले को दिखाया जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।

Related posts

अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक में पंचायतराज एवं स्वास्थ्य विभाग को चेतावनी दे डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

admin

निर्माणाधीन बालामऊ जंक्शन का डीआरएम मुरादाबाद में किया निरीक्षण

admin

किसान नेताओं ने ज्ञापन सौंप विद्युत बिल, खाद की कालाबाजारी, स्वास्थ्य सेवाओं की बिगड़ी स्थिति जैसी समस्याओं के निराकरण पर दिया जोर

admin

Leave a Comment