भास्कर न्यूज़ एजेंसी
संवाददाता फर्रुखाबाद –
फर्रुखाबाद में एक 40 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर चौरासी गांव की है। गुरुवार सुबह परिजनों ने युवक को पंखे से लटका पाया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान 40 वर्षीय सानू के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी प्रिया तिवारी और दो बच्चों के साथ एक मकान में रहते थे। उनके माता-पिता पड़ोस के मकान में रहते हैं। बुधवार देर रात सानू घर लौटे और ऊपर के कमरे में सोने चले गए, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे नीचे सो रहे थे।
गुरुवार सुबह जब सानू नीचे नहीं आए, तो परिजन उन्हें जगाने ऊपर गए। वहां उन्होंने सानू को कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया। तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतारा, पंचनामा भरा और मृतक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।बताया गया है कि मृतक सानू को शराब पीने की आदत थी। सानू के एक बेटी और एक बेटा है। और पत्नी है अपने परिवार का भरण पोषण सानु ही करते थे।
