June 5, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedआगराउत्तर प्रदेश

बैंक PO की नौकरी छोड़कर तैयारी की, अब बने SDM:आगरा के 6 कैंडिडेट UPPSC में सिलेक्ट

भास्कर न्यूज़

संवाददाता आगरा –

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) में आगरा 6 कैंडिडेट सिलेक्ट हुए हैं। इसमें 4 होनहार बेटियां भी शामिल हैं। अपर जिला जज की बिटिया काव्या सिंह के साथ ही शहर की जैस्मिन वर्मा, वैष्णवी शर्मा, हिमिका, जगनेर के हरिविंदर के साथ ही अर्जुन नगर निवासी अभय सिंह राजपूत UPPSC 2024 के रिजल्ट में सफलता हासिल की है।

अभय सिंह राजपूत की 27वीं रैंक हैं, उन्हें SDM रैंक मिली है। यह उनका दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में वे 7 नंबर से रह गए थे।

 अभय सिंह राजपूत शुरू से ही होनहार रहे हैं। केंद्रीय विद्यालय से 12वीं पास करने के बाद उन्होंने लखनऊ डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (RMLNLU) से BA-LLB ऑनर्स किया है। इस बीच 2021 में उनका बैंक ऑफ इंडिया में PO पद पर चयन हो गया। लगभग डेढ़ साल तक उन्होंने बैंक में नौकरी की।

दूसरे प्रयास में ही उन्हें SDM रैंक मिल गई। उनके पिता रेलवे से रिटायर्ड हैं।जगनेर देहात क्षेत्र के निवासी हरविंदर सिंह गुर्जर ने UPPSC की परीक्षा में 24वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विधोली रोड निवासी हरविंद्र सिंह की इस सफलता पर उन्हें लगातार बधाईयां मिल रही हैं।

हरविंदर के पिता प्रेम सिंह हर्षाना, जो भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं,उनके बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मेरा बेटा शुरू से ही मेहनती और अनुशासित रहा है। उसने कभी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर लगातार ध्यान बनाए रखा।”इसीलिय आज वह इस मुकाम पर पंहुचा है

Related posts

विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बाल कार्निवल महोत्सव का किया उदघाटन

admin

कार ने स्कूटी को आधा किमी घसीटा, बाइक सवार रुको-रुको चिल्लाते रहे युवक हुए घायल

admin

हरदोई डीएम मंगला प्रसाद ने नगर मजिस्ट्रेट को दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश

admin

Leave a Comment