June 5, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकानपुर नगरक्राइम

कानपुर में MBA स्टूडेंट की किडनी निकालकर बेची:किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का खुलासा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता कानपुर -एक एमबीए छात्र की किडनी 10 लाख रुपए में खरीदी गई और मरीज को 60 लाख रुपए में बेची गई। तय सौदे के अनुसार छात्र को 50 हजार रुपए कम दिए गए। इसके बाद उसने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी।सूचना मिलने पर सोमवार देर रात पुलिस ने शहर के मेड लाइफ हॉस्पिटल, अहूजा हॉस्पिटल और प्रिया हॉस्पिटल में एक साथ छापेमारी की। पुलिस का कहना है कि मेड लाइफ हॉस्पिटल में किडनी डोनर MBA छात्र और किडनी पाने वाला मरीज भर्ती मिले। जब ट्रांसप्लांट से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, तो अस्पताल कोई सही कागजात पेश नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने इस रैकेट से जुड़े आरोप में अहूजा हॉस्पिटल की मालकिन डॉ. प्रीति आहूजा, उनके पति डॉ. सुरजीत और एक दलाल शिवम समेत कुल 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में अब तक 12 से ज्यादा किडनी ट्रांसप्लांट के सबूत मिले हैं। यह भी सामने आया है कि यह नेटवर्क लखनऊ के अलावा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और नेपाल तक फैला हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

पुलिस पूछताछ में किडनी डोनर आयुष ने बताया- मैं मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला हूं, लेकिन अभी मेरठ में रहता हूं।उसने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट कराने का मास्टरमाइंड शिवम अग्रवाल उर्फ शिवम काड़ा है, जिसने उसे एक टेलीग्राम ग्रुप के जरिए फंसाया। शिवम ने उसे कानपुर बुलाया। कल्याणपुर के आवास विकास-3 में बने एक अपार्टमेंट में शिवम अग्रवाल के साथ डील हुई। 10 लाख रुपए में सौदा तय हुआ।

पुलिस के मुताबिक, रविवार को अहूजा हॉस्पिटल में मुजफ्फरनगर की पारुल तोमर का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। पारुल के परिवार से 60 लाख रुपए लिए गए, लेकिन आरोपी ने आयुष को महज 9.50 लाख रुपए दिए। कम पैसे मिलने पर विवाद हो गया। सोमवार को आयुष ने फोन पर पुलिस को मामले की जानकारी दे दी।

इधर, अहूजा हॉस्पिटल के संचालन को जैसे ही पता चला कि पुलिस को जानकारी हो गई है, उसने आयुष को मेड लाइफ हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया, जबकि पारुल तोमर को कल्याणपुर के ही प्रिया हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। हालांकि, पुलिस जांच करते हुए दोनों तक पहुंच गई। इसी दौरान किडनी डोनर आयुष की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है।किडनी चोर डॉक्टरों पर कार्यवाही की जाएगी

Related posts

तेरा पुरसोली घाट पर हुआ गंगा उत्सव का भव्य आयोजन

admin

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने अधिशासी अभियंता जल निगम के साथ की बैठक

admin

फर्रुखाबाद में मौसम बदला, तेज हवा-बूंदाबांदी:नवाबगंज में 27 गांवों की बिजली गुल,

Bhaskarnews

Leave a Comment