June 5, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में पोर्टल पर विवरण न भरने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द होगी

भास्कर न्यूज़

संवाददाता फर्रुखाबाद –

फर्रुखाबाद में अनफिट स्कूल वाहनों के खिलाफ 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, पुलिस और परिवहन विभाग ऐसे वाहनों को जब्त करेगा, जबकि शिक्षा विभाग मान्यता रद्द करने और एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई करेगा।जनपद फर्रुखाबाद में कुल 486 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से 130 वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है, जबकि 33 वाहन 15 वर्ष से अधिक पुराने हैं, जो कि निर्धारित आयु सीमा से अधिक है। इसके अतिरिक्त, 218 वाहनों के परमिट भी समाप्त हो चुके हैं।

एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि जनपद के सभी विद्यालयों को परिवहन और शिक्षा विभाग द्वारा विकसित पोर्टल पर प्रत्येक स्कूल वाहन का विस्तृत विवरण भरना होगा। इसमें वाहन की फिटनेस, परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा की वैधता, ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस और चरित्र सत्यापन सुनिश्चित कराएं ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

विद्यालयों को एक शपथ पत्र भी अपलोड करना होगा, जिसमें पोर्टल पर भरी गई जानकारी की सत्यता प्रमाणित की जाएगी। जो विद्यालय यह विवरण नहीं भरेंगे, उनके खिलाफ संबंधित शिक्षा बोर्ड द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

रिद्धि-सिद्धि कल्याण समिति ने तहसील में किया शरबत वितरण

admin

किडनी कांड के बाद बड़ी कार्रवाई, 3 हॉस्पिटल सीज:कानपुर में कई को नोटिस,

Bhaskarnews

शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत,

admin

Leave a Comment