August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशप्रशासनिकफर्रुखाबाद

101 खोए मोबाइल बरामद हुए:22 लाख रुपए के फोन मालिकों को लौटाए गए

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता फर्रुखाबाद –

फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में पुलिस की सर्विलांस टीम ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने 101 गुमशुदा एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपए हैं। इन सभी फोनों को पुलिस लाइन सभागार के दौरान उनके असली मालिकों को सौंप दिए गय।

प्रभारी सीओ संजय वर्मा ने बताया कि बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए हैं। लंबे समय बाद अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।यह सफलता पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में सर्विलांस सेल टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम है। टीम प्रभारी संत कुमार के नेतृत्व में कंप्यूटर ऑपरेटर अमित शर्मा, हेड कांस्टेबल संदीप राव, अनुराग कुमार, सचिन सिंह और राहुल शर्मा ने जनपद सहित अन्य जिलों में लगातार प्रयास कर इन मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया। पुलिस ने बताया कि सर्विलांस टीम लगातार सक्रिय है और गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Related posts

मजदूरो ने बढाये मजदूरी के पैसे, किसानो का काम मशीनो पर निर्भर।

admin

शराब की दुकान हटाने की मांग पर महिलाओं का हंगामा, तहसीलदार ने लिया ज्ञापन

admin

डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने अग्निपीडि़तों का बांटा दुखदर्द, की आर्थिक मदद

admin

Leave a Comment