August 6, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में सेवा भाव के साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे,भाजपा 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाएगी:

भास्कर न्यूज़

संवाददाता फर्रुखाबाद –

फर्रुखाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मंगलवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और मोर्चा अध्यक्ष शामिल हुए।

जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि हर साल की तरह 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस ‘सेवा भाव’ के रूप में मनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। पार्टी ने अपनी राजनीतिक यात्रा में विषम परिस्थितियों के बावजूद जन कल्याण और जन सेवा के संकल्प के साथ अपनी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाया है।

संगठन की योजना के अनुसार, 5, 6 और 7 अप्रैल को जिला कार्यालय को फूलों, लाइटिंग और रंगोली से सजाया जाएगा। 6 अप्रैल को पार्टी मुख्यालय पर ध्वज फहराया जाएगा और मिष्ठान वितरण किया जाएगा।कार्यालय पर पार्टी की विकास यात्रा से संबंधित एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी और उद्बोधन कार्यक्रम होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराएगा। साथ ही, प्रत्येक बूथ पर पार्टी के प्रेरक महापुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

Related posts

ग्रामीण तथा नगर क्षेत्र में हर जगह पसराअंधेरा लोगों ने सफल बनाया मॉक ड्रिल – किन्तु सरकारी मशीनरी जन सामान्य के बीच नहीं दी दिखाई

admin

शिक्षक संघ पदाधिकारी के अथक प्रयास से शिक्षकों को मिली 14 वर्ष बाद लेखा पर्चियां

admin

लाइन गांव के ऊपर से गुजरी, फिर भी घरों में बिजली नहीं—मोमबत्ती और डिब्बी के सहारे जिंदगी

admin

Leave a Comment