October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedआगराउत्तर प्रदेश

आगरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता आगरा-

आगरा के थाना किरावली अंतर्गत मोरी गांव में एक विवाहिता रेखा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता मांगेलाल ने ससुराल वालों पर दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

रेखा का विवाह वर्ष 2019 में नरेंद्र उर्फ सोनू से हुआ था। शादी के बाद से ही रेखा को प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके कारण मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंचा था।

परिवार परामर्श केंद्र में 27 नवंबर 2025 को दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। इसमें पति ने रेखा से अलग रहने और उसे परेशान न करने का वादा किया था। हालांकि, पिता मांगेलाल के अनुसार 4 अप्रैल को दामाद ने उनसे 4 लाख रुपए की मांग की और जान से मारने की धमकी भी दी थी।

अगले दिन 5 अप्रैल को मांगेलाल को घर पर ताला लटका मिला और बाद में उन्हें रेखा की मौत की सूचना मिली। इस घटना के बाद रेखा के दो बच्चे, 5 वर्षीय नमन और 2 वर्षीय नमनसी, अनाथ हो गए हैं।

Related posts

बाबा साहब के आदर्शों का अनुशरण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिएः-डीडीकृषि

admin

संविधान निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की :उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह

admin

अमृतपुर में पी डव्लू डी की नई सड़क हाथ से उखड़ी: XEN PWD ने जांच को अधिकारी भेजे

Bhaskarnews

Leave a Comment