August 9, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

एक साल से गांव में नहीं हुई सफाई, कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

एक साल से गांव में नहीं हुई सफाई, कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान

ओम शक्ति
कंपिल /फर्रुखाबाद :- फर्रुखाबाद ब्लॉक कायमगंज की ग्राम पंचायत शाहपुर गंगपुर के गांव शाहपुर गंगपुर में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विगत एक वर्ष से अधिक समय से सफाई कर्मी गांव में सफाई करने नहीं आया है। इसके चलते गांव की विभिन्न गलियों में जगह-जगह कीचड़ जमा है और बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति बन जाती है।

ग्रामीणों के मुताबिक गलियों में कीचड़ और पानी भरा होने से विद्यार्थियों, बुजुर्गों और राहगीरों को आवागमन में दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांव में नियमित सफाई कराने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी कायमगंज राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव, नवजात शिशु को मिली नई जिंदगी

admin

रामजीलाल सुमन के विवादित बयान से भड़का जनाक्रोश सड़को पर उतरे सामाजिक सगठन

admin

जहरीला सांप के काटने से नवयुवक की हुई मौत

admin

Leave a Comment