October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

सावन में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, नगर में पैदल गश्त कर लिया व्यवस्था का जायजा

सावन में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, नगर में पैदल गश्त कर लिया व्यवस्था का जायजा

ओम शक्ति कंपिल

कंपिल, फर्रुखाबाद। सावन माह में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार देर शाम सीओ कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी एवं थाना प्रभारी नितिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर कंपिल में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस अधिकारियों ने नगर के मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्र, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात व्यवस्था तथा संवेदनशील स्थानों की स्थिति का निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम ने सड़कों पर अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों और भीड़ की स्थिति पर भी नजर रखी, ताकि सावन के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में कि9सी प्रकार की परेशानी न हो।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों एवं लोगों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

सीओ कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी ने पुलिसकर्मियों को सावन माह के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया कि सावन माह में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने को देखते हुए पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है।

इस दौरान उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, उमेश कुमार, कांस्टेबल अंकित, अंकुल कुमार सहित महिला पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस की पैदल गश्त से नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा दिखाई दिया।

Related posts

नवाबगंज दक्षिण पश्चिम जिला पंचायत सीट पर फिर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

admin

बाराबंकी में वकीलों का विरोध प्रदर्शन, यातायात बाधित

admin

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

admin

Leave a Comment