July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

परिजनों की खामोशी से छात्रा की मौत बनी रहस्य,सड़क किनारे नाले में मिला शव

परिजनों की खामोशी से छात्रा की मौत बनी रहस्य,सड़क किनारे नाले में मिला शव

रिपोर्टर रामू राजपूत
भास्कर न्यूज़
*अमृतपुर/फर्रुखाबाद*
सुबह स्कूल की छात्रा की पानी में डूब कर मौत हो गई। ग्राम ताजपुर निवासी हरिकिशन की 16 वर्षीय पुत्री अलका देवी अमृतपुर के दयानंद इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। प्रतिदिन की भांति साइकिल द्वारा अपनी बहन मधु के साथ स्कूल जा रही थी।अपने गांव से 3 किलोमीटर की दूरी पर फर्रुखाबाद बदायूं मार्ग पर कुठला झील के किनारे पुलिया के करीब गड्ढे में भरे पानी में डूब कर उसकी मौत हो गई।उसकी बहन वहां से भाग कर अपने घर गई और परिजनों को इसकी सूचना दी।मौके पर परिजन व राहगीरों के साथ सैकड़ो ग्रामीण इकट्ठा हो गए।थाना पुलिस को जानकारी दी गई।मौके पर थाना प्रभारी मीनेश पचौरी व चौकी प्रभारी विमल कुमार अपने अन्य साथियों के साथ पहुंच गए और जानकारी जुटाने में लग गए थाना।अध्यक्ष ने बताया कि छात्रा की लाश पानी से निकली गई। स्कूली बैग व चप्पल मौके पर मिली।परिजनों से जानकारी जुटायी गई तो कोई भी परिजन सही जानकारी देने को तैयार नहीं था।बहन भाई व पिता बातचीत करने के तरीके को घुमा रहे थे।पोस्टमार्टम कराने को भी तैयार नहीं हो रहे थे।जिससे लोगों के अंदर संदेह पनपने लगा।मीडिया द्वारा सवाल पूछने पर कोई भी परिजन सही उत्तर देने को तैयार नहीं हुआ।सभी एक दूसरे को खामोश करने में लगे हुए थे।पुलिस ने भी छात्रा की मौत पर संदेह जताया। जबकि उसकी बहन का कहना था कि पैर फिसलने के कारण वह पानी में गिर गई और डूब गई।जबकि वहां से निकलते समय रोड की चौड़ाई काफी है और पानी की तरफ जाने का कोई कारण ही नहीं बनता।फिर पैर कैसे फिसला और छात्रा उस पानी तक कैसे पहुंची।अगर डूब गई थी तो उसकी बहन ने वहां से निकलने वाले राहगीरों को मदद के लिए क्यों नहीं पुकारा व घटनास्थल पर मां और बहन के ना पहुंचने जैसे तमाम रहस्य मौत को संदिग्ध बनाते हैं।गांव के ग्रामीणों ने भी दबी जुबान छात्रा की मौत पर उंगली उठाने का काम किया।पुलिस भी छात्रा की मौत को हल्के में नहीं ले रही है। जांच प्रक्रिया में तेजी लाते हुए पुलिस इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए बेताब दिखाई दी।छात्रा की मौत का कारण कोई भी हो देखने वाला प्रत्येक व्यक्ति अचंभित हो जाता है।फिलहाल समय के घटना चक्र के अनुसार पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस रहस्य से पर्दा उठाने में कामयाब जरूर हो जाएगी।

Related posts

होली व रमजान पर्व व्यवस्थित ढंग से एक साथ मनाए जाने को लेकर डीएम ने की पीस कमेटी मीटिंग

admin

आगरा में ट्रक ने तीन को रौंदा:दो की मौके पर मौत, एक घायल; ट्रक ड्राइवर फरार

Bhaskarnews

18 वर्षीय युवती ने सन्दिग्ध अवस्था में की आत्महत्या

admin

Leave a Comment