August 14, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबादफर्रुखाबाद

71 लीटर गंगाजल लेकर 160 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालु

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

71 लीटर गंगाजल लेकर 160 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालु

अखिलेश यादव और डिंपल यादव की तस्वीर के साथ यात्रा, मनोकामना पूरी होने पर 101 लीटर जल हरिद्वार से लाने का संकल्प
विवेक यादव
मोहम्मदाबाद। जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम जगतपुरा महादेवा निवासी 23 वर्षीय सचिन यादव उर्फ अंकित अपने साथियों के साथ 71 लीटर गंगाजल लेकर करीब 160 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। श्रद्धालु 12 अगस्त को बाइक से फर्रुखाबाद पहुंचे और 13 अगस्त को गंगाजी से जल लेकर अपने गांव स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की तस्वीर भी लगाई गई है।

जत्थे में शामिल 45 वर्षीय सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में प्रदेश में विकास की रफ्तार बढ़ी थी। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि आगामी चुनाव में अखिलेश यादव दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें, जिससे प्रदेश में बेरोजगारी कम करने की दिशा में काम हो सके।

38 वर्षीय अवधेश कुमार ने कहा कि अखिलेश यादव के सत्ता में आने से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिल सकती है। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे वर्तमान में 71 लीटर गंगाजल लेकर 160 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। यदि उनकी मनोकामना पूरी होती है और अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते हैं तो वे हरिद्वार से 101 लीटर गंगाजल लेकर अपने गांव स्थित शिव मंदिर तक कांवड़ यात्रा करने का संकल्प लेंगे।

जत्थे में सचिन कुमार के साथ सुरेंद्र कुमार यादव (45), अवधेश कुमार (38), मुखेंद्र सिंह (40), अनुज कुमार (21), नीतेश कुमार (14), अवनीत (18), सिम्पु (18) और आकाश (20) शामिल हैं। श्रद्धालुओं की यात्रा को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा बनी हुई है।

Related posts

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा याकूतगंज गौशाला का किया निरीक्षण

admin

गुड फ्राइडे पर क्रूसीकरण:फर्रुखाबाद के गिरजाघरों में प्रभु यीशु के सात वचन सुनाए गए

Bhaskarnews

फर्रुखाबाद में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत

Bhaskarnews

Leave a Comment