September 5, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबादफर्रुखाबाद

कंपिल के मुख्य चौराहे पर खुलेआम मुर्गों की बिक्री का आरोप, कार्रवाई की मांग

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

कंपिल के मुख्य चौराहे पर खुलेआम मुर्गों की बिक्री का आरोप, कार्रवाई की मांग

कंपिल, फर्रुखाबाद। सावन माह के दौरान कंपिल नगर के मुख्य चौराहे के पास खुलेआम मुर्गों की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह एक वाहन से मुर्गों की खेप उतारे जाने की सूचना से स्थानीय लोगों में नाराजगी दिखाई दी।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सावन माह में मांस-मछली की बिक्री को लेकर लागू प्रतिबंधों के बावजूद मुख्य चौराहे के पास मुर्गों की बिक्री की जा रही है। लोगों का कहना है कि सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में प्रमुख चौराहे और धार्मिक स्थलों के आसपास मांस की बिक्री से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर पंचायत से मामले की जांच कराकर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कंपिल सिटी इंचार्ज हरीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

संकिसा मे अषाढी मेला समापन की ओर महिलाओ की लगी भीड

admin

संविधान में पूर्ण आस्था तथा विश्वास ही है प्रजातंत्र का मूल आधार

admin

एक रात पहले किया था कन्यादान,नातिन की विदाई करने के बाद नानी की हुई मौत:

Bhaskarnews

Leave a Comment