October 7, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबादफर्रुखाबाद

शराब के नशे में पति पर पत्नी से मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

शराब के नशे में पति पर पत्नी से मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के गांव लगुनाबरी निवासी अनीता पत्नी रमन ने पुलिस को तहरीर देकर पति पर शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तहरीर के अनुसार, 12 अगस्त की रात करीब आठ बजे पति रमन पुत्र स्वर्गीय राजकुमार शराब के नशे में घर पहुंचा और अनीता के साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर रमन ने लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए उसे धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। मारपीट में अनीता गंभीर रूप से घायल हो गई।

शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस तथा 112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल अनीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने अपनी सास हसमुखी देवी पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है और दूसरी शादी करने की धमकी देता रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Related posts

फर्रुखाबाद में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत

Bhaskarnews

कंपिल में निकली भव्य हर घर तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर

admin

मण्डल अचरा में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

admin

Leave a Comment