October 7, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबाद

घर में घुसकर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

*घर में घुसकर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा*

मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के गांव खटा निवासी सुमन पत्नी योगेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के चार लोगों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वासदेव उर्फ देवा पुत्र हवलदार, सुमित पुत्र वासुदेव, राजेश्वरी पत्नी वासदेव और आकांक्षा पुत्री वासदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

तहरीर के अनुसार, घटना 13 अगस्त 2026 की सुबह करीब पांच बजे की है। आरोप है कि उक्त लोगों ने घर में घुसकर सुमन और उसके पति योगेंद्र के साथ लाठी-डंडों तथा धारदार हथियार से मारपीट की। मारपीट में योगेंद्र के सिर और पीठ में चोटें आईं, जबकि सुमन के ससुर शेर सिंह के हाथ में चोट लगने की बात कही गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा गोद लेकर नवीनीकृत कराये गये प्राथमिक विद्यालय वर्ना बुर्जर्ग वि0ख0 कमालगंज का किया शुभारम्भ

admin

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की नवगठित कार्यकारिणी घोषित कर सौंपे मनोनयन पत्र

admin

वृद्धों की लाठी का सहारा बनी होम्योपैथी

admin

Leave a Comment