October 27, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबाद

दरवाजा लगाने को लेकर विवाद, रिटायर्ड फौजी से मारपीट का आरोप

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

*दरवाजा लगाने को लेकर विवाद, रिटायर्ड फौजी से मारपीट का आरोप*
विवेक यादव
मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के गांव हैदरपुर निवासी 70 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी ओम प्रकाश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के दो लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार 17 सितंबर 2025 को दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने घर के बाहर पड़ी जगह पर दरवाजा लगवा रहे थे। इसी दौरान गांव के धर्मेंद्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह और सुखेंद्र सिंह पुत्र भूपाल सिंह वहां पहुंचे और दरवाजा लगाने से रोकने लगे।

पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने दरवाजा लगाने से रोकने का कारण पूछा तो दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की। शोर सुनकर उनकी पत्नी आशा देवी समेत गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और उन्हें बचाया।

पीड़ित ने तहरीर में बताया कि वह सेवानिवृत्त फौजी हैं। उनका एक पुत्र भारतीय सेना में तथा दूसरा बिजली विभाग में कार्यरत है। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

नदीम फारुखी द्वरा किया गया नाली व CC निर्माण कार्य का उद्घाटन

admin

अर्थिंग तार में करंट से भैंस की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

admin

माडर्न पब्लिक स्कूल, फर्रूखाबाद में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम दिलाई सड़क सुरक्षा शपथ

admin

Leave a Comment