October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

गंगा अटैना घाट पर विवाद के बाद मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एनसीआर

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

गंगा अटैना घाट पर विवाद के बाद मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एनसीआर

कंपिल, फर्रुखाबाद। गौमाता गौरक्षा सेवा मंच जिला फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष सौरभ शर्मा ने 12 अगस्त को थाना कंपिल में तहरीर देकर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रुदायन निवासी राकी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) और 352 के तहत एनसीआर दर्ज की है।
सौरभ शर्मा ने बताया कि 10 अगस्त को गंगा अटैना घाट पर पुल पर खड़े होकर एक युवक द्वारा पेशाब करने को लेकर उनके कार्यकर्ता से विवाद हो गया था। उसहैत थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझा दिया था। बताया गया कि उक्त युवक थाना रुदायन क्षेत्र का रहने वाला है।
जिलाध्यक्ष के अनुसार, 12 अगस्त को वह थाना कंपिल क्षेत्र के गांव रुदायन में अरविन्द की दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान रुदायन निवासी राकी वहां पहुंचा और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
घटना के बाद सौरभ शर्मा ने कंपिल पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उसी दिन मामले में एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में पौष्टिक आहार एवं स्कूल व्यवस्था पर हुई गहन मंत्रणा

admin

माउंट केन्या पर पहली बार भारतीय ध्वज फहराएंगे पर्वतारोही अभिनीत मौर्य

admin

उपेक्षाओं के कारण श्रमिकों की आर्थिक स्थिति में नहीं हुआ अपेक्षित सुधार

admin

Leave a Comment