October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

पर्यटन केंद्र के पास खड़ी सेंट्रो कार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

पर्यटन केंद्र के पास खड़ी सेंट्रो कार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र में वाहन चोरी का मामला सामने आया है। शाहपुर गंगपुर निवासी मेघ सिंह उर्फ पप्पू पुत्र गंगाराम ने थाना कंपिल पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी सेंट्रो कार संख्या एचआर 26 एजे 3447 कंपिल स्थित पर्यटन केंद्र के पास ग्रामीण बैंक के समीप खड़ी थी।

पीड़ित के अनुसार 17 अगस्त 2026 की सुबह करीब 4:08 बजे अज्ञात चोर कार चोरी कर ले गया। उन्हें घटना की जानकारी 20 अगस्त की शाम करीब पांच बजे हुई, जब वह कार लेने के लिए मौके पर पहुंचे तो कार वहां नहीं मिली।

कार गायब मिलने के बाद पीड़ित ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में सुबह करीब 4:08 बजे एक अज्ञात व्यक्ति कार चोरी करते दिखाई दिया। वहीं थाना कंपिल की ओर जाने वाले मार्ग पर लगे कैमरे की फुटेज में भी कार जाती हुई दिखाई दे रही है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस के सामने चोर की पहचान और कार की बरामदगी की चुनौती है।

पीड़ित ने 21 अगस्त को थाना कंपिल में तहरीर देकर कार बरामद करने तथा अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की पहचान करने और चोरी हुई कार की तलाश में जुटी है।

Related posts

धूमधाम से मनाया सर सैयद अहमद का जन्म दिवस

admin

नवरात्रि के दौरान मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, बजरंग दल ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

admin

खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चो ने भक्ति गीत और राजस्थानी नृत्य किया प्रदर्शन

admin

Leave a Comment