November 2, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

शमशाबाद में एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग तेज, भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने रेलवे को लिखा पत्र

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

*शमशाबाद में एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग तेज, भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने रेलवे को लिखा पत्र*

*शमशाबाद, फर्रुखाबाद।* शमशाबाद रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती ही जा रही है। इसको लेकर लाठी बाले पंडित के नाम से प्रसिद्ध भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने रेलवे विभाग को प्रार्थना पत्र देकर ट्रेन संख्या 15040 व 15041 के ठहराव की मांग की है।

दिनांक 1-9-2026 को लिखे गए पत्र में उन्होंने बताया कि सुबह 10:30 बजे कानपुर की ओर गुजरने वाली ट्रेन संख्या 15040 एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शमशाबाद स्टेशन पर नहीं है, जबकि अन्य सभी एक्सप्रेस ट्रेनें यहाँ रुकती हैं। ट्रेन न रुकने से क्षेत्रवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। कानपुर जाने वाले छात्र, बीमार ,और व्यापारी नौकरीपेशा लोगों को काफी दिक्कत होती है।

प्रमोद मिश्रा ने पत्र में ठहराव के लाभ गिनाते हुए कहा है कि यदि इस ट्रेन का ठहराव शमशाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रदान किया जाता है तो –
1. क्षेत्र की जनता को सुरक्षित एवं किफायती यात्रा में सुविधा मिलेगी।
2. छात्रों और व्यापारियों को विशेष लाभ होगा।
3. आपातकालीन चिकित्सा परिस्थितियों में सहायता मिलेगी।
4. रेलवे विभाग को अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति होगी।
5. क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने जनहित को दृष्टिगत रखते हुए मांग की है कि ट्रेन संख्या 15040 व 15041 एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शमशाबाद रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित करने की कृपा करें।

किसान नेता ने बताया कि शमशाबाद एक बड़ा कस्बा है और आसपास के दर्जनों गांवों के लोग इसी स्टेशन से यात्रा करते हैं। एक्सप्रेस ट्रेन न रुकने से लोगों को फर्रुखाबाद या अन्य स्टेशनों पर जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है।

Related posts

बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा की ओर ध्यान आकृष्ट कर सौंपा ज्ञापन

admin

कछौना के सहज कृषि ध्यान केन्द्र में केक काटकर मनाया गया ईसा मसीह का जन्म दिवस

admin

अम्बेडकरनगर में सीएमओ ने संजीवनी हॉस्पिटल को किया सील

admin

Leave a Comment