November 17, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा की ओर ध्यान आकृष्ट कर सौंपा ज्ञापन

भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से सौंप कर अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता विधेयक 2025 पर सीधे प्रश्न चिन्ह लगाते हुए स्पष्ट किया है कि यह विधेयक वास्तव में अधिवक्ताओं की बाजिब एवं वास्तविक सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा के लिए पर्याप्त नहीं है । बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस विधेयक में संशोधन की मांग करते हुए इसे और अधिक प्रभावी एवं अभिवक्ता हितों के अनुरूप बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। उनका कहना है कि अधिवक्ताओं को सामाजिक सुरक्षा के तहत बीमा और पेंशन जैसी सुविधाएं दी जाएं। जिसमें कम से कम 10 लाख रुपए का मेडीक्लेम तथा मृत्यु की स्थिति में 10 लाख रुपया वीमा धनराशि का भुगतान किया जाना निश्चित हो । कानूनी पेशे में नए अधिवक्ताओं को वित्तीय सहायता दी जाए। अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए राज्य सरकारों को विशेष बजट आवंटित किया जाए। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव सहित बडी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे ।

Related posts

सर्द मौसम की तल्खी देख जलाए जा रहे अलावों की संख्या ज्यादा स्थानों पर करने की उठी मांग

admin

दस मजदूरों का काम कर रही हैं एक मशीन

admin

पिकअप से टकराने के बाद खाई में पलटी रोडवेज बस, महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल

admin

Leave a Comment