September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशखेललखनऊ

इकाना में आज IPL मैच, बारिश के आसार नहीं:रातभर बारिश हुई है

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता लखनऊ –

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज IPL 2026 का 5वां मैच खेला जाएगा। मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, लेकिन शहर में रात 12 बजे से सुबह 9 बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इसके चलते क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें मौसम पर टिकी हुई हैं।मैच पर बारिश का क्या असर होगा? क्या शाम को फिर से बारिश होगी? मौसम वैज्ञानिक और क्रिकेट एक्सपर्ट से बात की। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि शाम के समय बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

जिनमें रिफ्रेशमेंट के साथ खाने का पैकेज भी शामिल है। बता दें कि इकाना स्टेडियम की क्षमता 50 हजार दर्शकों की है IPL 2023 में 3 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले थे।17 दिसंबर 2025 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला टी-20 मैच घने कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया था। उस मैच में टॉस भी नहीं हो सका।वहीं, सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट संतोष सूरी बताते हैं कि बारिश के दौरान पिच को रात में ही कवर कर दिया गया था। दिन में धूप भी निकली है। अगर शाम को बारिश नहीं हुई, तो पिच पर बारिश का कोई असर नहीं पड़ेगा।

Related posts

अमृतपुर थाना निरीक्षण में एसपी संतुष्ट: व्यवस्थाएं दुरुस्त,साफ-सफाई व चाक-चौबंद इंतजाम की सराहना

admin

न्यूड वीडियो कांड के लड़के-लड़कियां आपस में दोस्त:सभी की उम्र 14 से 17 साल के बीच, लड़का बोला

Bhaskarnews

पहली गतिविधि में मलिन बस्तियों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाये-सौम्या गुरूरानी

admin

Leave a Comment