November 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, संविधान के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, संविधान के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

अखिल भारतीय डॉ. अंबेडकर स्मारक रक्षा दल के पदाधिकारियों ने जेएनवी रोड पहुंचकर बाबा साहब को किया नमन, बड़ी संख्या में महिलाएं एवं नवयुवक रहे मौजूद

फर्रुखाबाद। संविधान दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय डॉ. अंबेडकर स्मारक रक्षा दल की ओर से जेएनवी रोड स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत वर्मा ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत वर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज को एक नई दिशा देने का काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सुभाष चंद्र वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सागर, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज मौर्य, प्रदेश प्रवक्ता शिवकिशोर सिंह, कानपुर मंडल प्रभारी सुरजीत सागर तथा रिटायर्ड मैनेजर विनोद गौतम की विशेष उपस्थिति रही।

वहीं महिला मोर्चा की ओर से कानपुर मंडल अध्यक्ष सरिता अंबेडकर सहित अनीता देवी, सीमा देवी, शकुंतला देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके अलावा संगठन से जुड़े नवयुवकों एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के सामाजिक न्याय, शिक्षा, समानता और भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की मजबूत नींव है।

अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने समाज में शिक्षा, जागरूकता, एकता और संवैधानिक अधिकारों के प्रति चेतना फैलाने का आह्वान करते हुए संविधान दिवस कार्यक्रम को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न किया।

Related posts

जीत के बाद नसीम सोलंकी का पहला इंटरव्यू कहा बड़े संघर्ष से जीत पाई हूं

admin

कासगंज में चैत्र नवरात्रि शुरू, चामुंडा मंदिर में उमड़ी भीड़: 50 पुलिसकर्मी तैनात,

Bhaskarnews

फर्रुखाबाद में पोर्टल पर विवरण न भरने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द होगी

Bhaskarnews

Leave a Comment