October 28, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

_बृद्ध की हत्या का खुलासा: तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया_

_बृद्ध की हत्या का खुलासा: तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया_
_पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद किया_
_तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया_
भास्कर ब्यूर
रिपोर्टर रवि मिश्रा
नवाबगंज फर्रुखाबाद
नगर के मुहल्ला चंदनी निवासी बृद्ध पुत्तन खां की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र फिरोज ने छोटे भाई अफरोज की पत्नी रुबीना बेगम व चचेरे भाई फईम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने रुबीना बेगम, फईम खां को गिरफ्तार कर पूंछतांछ की। तो फईम खां ने साथी रवीन्द्र सिंह के साथ मिलकर जमीनी विवाद की रंजिश को लेकर खेत पर गए पुत्तन खां की गोली मारकर हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने रवीन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर उसी के घर से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व पांच कारतूस जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किया। थाना पुलिस ने रुबीना बेगम, फईम खां व रवींद्र सिंह का चालान कर दिया। यहां से तीनो को जेल भेज दिया।

———
” थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने बताया कि रुबीना का फईम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रुबीना ससुर से अपने पति के हिस्से की जमीन नाम कराना चाहती थी। लेकिन जमीन नाम न करने व प्यार में बाधक बनने पर फईम ने साथी रवींद्र के साथ मिलकर खेत पर गए पुत्तन खा की हत्या कर दी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Related posts

मुकदमा में वांछित न होते हुए भी थाने में निरूद्ध करने पर एसपी ने दरोगा को किया लाइन हाजिर

admin

परचून का सामान ला रहे ट्रक से वसूला कर चोरी का सोलह हजार रुपया

admin

हिमाचल राज्यपाल के काफिले की गाड़ियां आपस में भिड़ीं, टेम्पो आने से हुआ हादसा

admin

Leave a Comment