August 26, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

आगरा-कानपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

आगरा संवाददाता-इटावा के आगरा कानपुर नेशनल हाईवे पर कठफोरी गांव के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।बसरेहर क्षेत्र के चिक बस्ती निवासी 12 वर्षीय अनिकेत उर्फ बिट्टू पुत्र अशोक कुमार कठेरिया अपने दोस्त देवेंद्र पुत्र रामवरन निवासी ववनपुरा के साथ इकदिल क्षेत्र के चितभवन गांव निवासी हरगोविंद की बहन के तिलक समारोह में शामिल होने गया था। यह कार्यक्रम फिरोजाबाद जिले में आयोजित किया गया था। तिलक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर रात सभी लोग वैन से अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान जब वैन आगरा कानपुर नेशनल हाईवे पर कठफोरी गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।

Related posts

जनवरी2025 से जून 2025 तक आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की तिथियां तय

admin

यूपी ATS ने आगरा से ।हनीमून मनाकर दुबई से लौटा नौसैनिक गिरफ्तार

Bhaskarnews

सीएम हेल्पलाइन के कर्मचारियों को पुलिस ने घसीटा:मुख्यमंत्री की तरफ रोते हुए भागे;

Bhaskarnews

Leave a Comment