March 7, 2026
Bhaskar News Agency
फिल्म जगत

अक्षय कुमार का वीडियो वायरल:सरकटे के साथ एक्टर का,सवाल: क्या भूत सच में होते हैं?

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फिल्म संवाददाता –

अक्षय कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बिना सिर वाले भूत के साथ ठहाके लगाते वायरल क्लिप में अक्षय एक सरकटे प्रेत के साथ टहलते नजर आते हैं और बेहद गंभीर अंदाज में उससे पूछते हैं-“क्या भूत सच में होते हैं?” इसके बाद जो जवाब मिलता है, वह डर से ज्यादा हंसी पैदा करता है।भूत मजेदार अंदाज में जवाब देता है कि उसे खुद नहीं पता। वह हंसी-हंसी में कहता है कि उसके पिता ने उसकी मां से कहा था कि वह भूत है, जबकि मां का दावा था कि पिता भूत हैं। बड़ा कन्फ्यूजन है। आखिर में वह सबको अफवाह बताकर बात टाल देता है।

दरअसल, यह प्रोमो अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का है। फिल्म में डरावने माहौल के बीच कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा। वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि मेकर्स ने प्रमोशन के लिए अलग और क्रिएटिव तरीका चुना है, जो दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ा रहा है। अक्षय की सिग्नेचर कॉमिक टाइमिंग और सस्पेंस का मेल फिल्म के टोन की झलक देता है।

Related posts

फैशन वीक के आखिरी दिन सोनाक्षी सिन्हा ने बिखेरा जलवा

admin

कैंसर पर गलत दावे के लिए सिद्धू-कपिल को जारी नोटिस

admin

पुष्पा फिल्म की हीरोइन की शादी साउथ स्टार तेलुगु रीति-रिवाज से कच्चे केले-के पत्तों से मंडप सजाया गया फिर लिए फेरे;

Bhaskarnews

Leave a Comment