October 27, 2026
Bhaskar News Agency
फिल्म जगत

पुष्पा फिल्म की हीरोइन की शादी साउथ स्टार तेलुगु रीति-रिवाज से कच्चे केले-के पत्तों से मंडप सजाया गया फिर लिए फेरे;

भास्कर न्यूज़ एजेंसी-

उदयपुर संवाददाता –

रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा और विजय देवरकोंडा तेलुगु के हिंदू परिवार से आते हैं। इस कारण दोनों परिवार अपनी-अपनी परपंराओं को निभाते हुए रस्म निभा रहे हैं।इससे पहले रश्मिका मंदाना के माता-पिता ने आज दूल्हे के परिवार को नारियल, पान के पत्ते, फल, मिठाई और हल्दी-कुमकुम भेंट किए। इसके बाद विजय की मां माधवी देवरकोंडा ने रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट कीं।

उदयपुर के होटल मेंमेटोस एकाया में शादी की रस्मों के लिए गुलाब, आर्किड, ट्यूलिप फूलों से सजावट की गई। कच्चे केले और उसके बड़े पत्तों से मंडप को सजाया गया है। आज सुबह 8 बजे से ही रस्में होना शुरू हो गई थी।उदयपुर में आज (गुरुवार) पुष्पा फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध गई। उन्होंने साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ तेलुगु रीति-रिवाज से फेरे लिए। अब शाम को कोडावा रिवाज से परंपराएं निभाई जाएंगी।शादी के बाद दूल्हे के परिवार के लोग होटल के बाहर आए और मिठाई बांटकर गए।

Related posts

दीपिका पादुकोण ने ‘द व्हाइट लॉटस’ का दूसरा मौका गंवाया:ऑडिशन देने से इंकार मचा तहलका

Bhaskarnews

ऐश्वर्या के मायके में ननद श्वेता ने तोहफा भेजा

admin

अक्षय कुमार का वीडियो वायरल:सरकटे के साथ एक्टर का,सवाल: क्या भूत सच में होते हैं?

Bhaskarnews

Leave a Comment