कानपुर के सीसामऊ में आज शाम थमेगा चुनाव

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(कानपूर)
कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दर्शनपुरवा में जनसभा को बजरिया से संगीत टॉकीज तक रोड शो करके भाजपा की जीत के अंतर को बढ़ाने का काम कर रहे। अब पार्टी इस ऊर्जा को और गति बढ़ाते जा रहे है।
प्रचार के अंतिम दिन फिल्म अभिनेता और गोरखपुर सांसद रवि किशन की अगुवाई में विशाल वाहन जलूस सीसामऊ विधानसभा में निकलेगा। आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा।

दोपहर 12 बजे से रोड शो होगा शुरू
बृजेन्द्र स्वरूप पार्क से दोपहर 12 बजे से रोड शो शुरू हो जाएगा । जो कई क्षेत्रों से गुजरता हुआ रायपुरवा रामलीला मैदान पर समाप्त होगा। इस दौरान रवि किशन के साथ भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी व अन्य भाजपा नेता रहेंगे।
रोड शो की तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं, सपा की ओर से सांसद डिंपल यादव रोड शो करेंगी। वह सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के लिये भी वोट मांग रही है।

Related posts

तालाब से शव बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, कई घायल

NEET और JEE मैंस के लिए अब महानगरों की दौड़ नहीं,

चिकित्सा के साथ अब ‘जन-सेवा’ का संकल्पः फर्रुखाबाद के गांवों में डॉ. युवराज सिंह को मिला अभूतपूर्व समर्थन