कानपुर में पिता के तमंचे से चली गोली…बेटी की हुई मौत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(कानपूर)
कानपुर में ढाई साल की बच्ची के गोली लगने से हो गई मौत। गोली पिता के हाथों चली। वह बहन की शादी में हर्ष फायरिंग करने के लिए तमंचे की टेस्टिंग कर रहा था, तभी अचानक फायर हो गई।

बच्ची की मां ने अपने पति पर गैर इरादतन हत्या की FIR कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी के घर में आज, रविवार को शादी थी। गम के माहौल में शादी की रस्में निभाई गईं। मामला कल्याणपुर स्थित नानकारी इलाके का है।

तमंचा साफ कर रहा था आरोपी
नानकारी का रहने वाला राहुल यादव ड्राइवर है। परिवार में पत्नी सुमन के अलावा जुड़वा बच्चे विराल और गौरी थे। राहुल की बहन शिवानी की रविवार को शादी हो रही थी। वह शादी में हर्ष करने वाला था। इसके लिए उसने तमंचे का इंतजाम किया।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप