छात्र – छात्राओं का नेत्र परीक्षण कर उपलब्ध कराए निःशुक्ल चश्मा
– यह आयोजन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना के अन्तर्गत सामु० स्वा० केन्द्र नबावगंज पर हुआ संपन्न
भास्कर न्यूज : –
फर्रुखाबाद : -28 दिसम्बर024
नेत्र ज्योति के बिना बच्चे शिक्षा सही ढंग से प्राप्त करने में कठिनाई महसूस करते हैं । बच्चों की नेत्र ज्योति सही रहे जिससे वे अपना शिक्षण कार्य सुचारू रूप से कर सकें । इसीलिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत् छात्र – छात्राओं का नेत्र परीक्षण कर उन्हें चश्में एवं आवश्यक दवाइयां तथा चिकित्सीय परामर्श दिया जा रहा है । ठीक इसी उद्देश्य से जनपद के नबावगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर आयोजित कर छात्र – छात्राओं का निशुल्क नेत्र परीक्षण कर दृष्टि दोष पाए जाने पर उन्हें चश्में तथा परामर्श और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गई । आयोजन अवसर पर अस्पतालअधीक्षक डा०लोकेश शर्मा व भाजपा मण्डल अध्यक्ष कमल भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं को चश्मा वितरित किए। नेत्र परीक्षण डा० रतन देव ने किया । जबकि इस अवसर पर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेम सिंह लोधी एवं सामु० स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत अन्य स्टाफ मौजद रहा ।
अधीक्षक डा० लोकेश शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित किया गया , जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनकी पढ़ाई में मदद के लिए नेत्र ज्योति सही बनाए रखना है । व्यवधान रहित होकर बच्चे शिक्षा गृहण कर अपना भविष्य सुधार सकें ।