साधना पूर्वक भक्ति में लीन हो मानव सांसारिक वासनाओं से दूर रहकर प्राप्त कर सकता है प्रभु की कृपा

साधना पूर्वक भक्ति में लीन हो मानव सांसारिक वासनाओं से दूर रहकर प्राप्त कर सकता है प्रभु की कृपा
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कंपिल क्षेत्र के गांव त्यौर खास में आध्यात्मिक सत्संग एवं हरिकथा संकीर्तन के प्रथम दिवस पर कथा में साध्वी उज्जवला भारती, वेकाणी भारती, सुशीला भारती ने भक्तिमय भजन व, प्रवचन से लोगों को ईश्वरीय सत्ता का परिचय कराने का प्रयास करते हुए कहा कि निर्विकार भाव से आत्म चिंतन कर ईश्वर की भक्ति से ही मानव विकार एवं वासनाओं से परे रहकर सदाचारी जीवन विता सकता है । उन्होंने कहा कि ऐशे मनुष्य को ही भवगत कृपा प्राप्त होती है। इस अवसर पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के आशुतोष महाराज के मार्गदर्शन मे तीन दिवसीय कथा के शुभारंभ पर साध्वी उज्ज्वला भारती ने कहा मानव तन की प्राप्ति ईश्वर को प्राप्त करने का उत्तम माध्यम है। ईश्वर को पाने के लिए सतगुरु से ब्रह्म ज्ञान द्वारा ईश्वर दर्शन सुलभ हो सकत है ।मानव के अलावा कोई दूसरा जीव ईश्वर की भक्ति सरलता से नहीं कर सकता। क्योंकि वह अपने कर्मो के अनुसार प्रारबद्ध भोगने के लिए बाध्य होता है यदि मानव भगवान की भक्ति के लिए आगे बढ़ता है तो उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। कथा मंच से साध्वी वेकाणी भारती ने भजनों के माध्यम से श्रोताओं को ईश्वर भक्ति के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर कथा पांडाल में बडी संख्या में ग्रामीण महिला – पुरुष तथा बच्चे कथा श्रवण करने पहुंचे ।

Related posts

तालाब से शव बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, कई घायल

NEET और JEE मैंस के लिए अब महानगरों की दौड़ नहीं,

चिकित्सा के साथ अब ‘जन-सेवा’ का संकल्पः फर्रुखाबाद के गांवों में डॉ. युवराज सिंह को मिला अभूतपूर्व समर्थन