जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जन सुनवाई समाधान प्रणाली के सम्बन्ध में बैठक

हरदोई ।आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जन सुनवाई समाधान प्रणाली के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सन्दर्भों में समय व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। सी श्रेणी की शिकायतों की अच्छी तरह से जाँच कर आख्या अपलोड की जाये। आख्या में तथ्यों को पूरी तरह से स्पष्ट किया जाये। सभी विभागों में आईजीआरएस के लिए समर्पित कम्प्यूटर ऑपरेटर की तैनाती की जाये। यह ऑपरेटर प्रातः 10.30 से 11.30 बजे तथा अपरान्ह 4.00 से 5.00 बजे के बीच शिकायतों की मार्किंग करे। शिकायत विभाग से सम्बंधित न होने पर 48 घंटे के अंदर वापस भेज दी जाये। शिकायतकर्ता की संतुष्टि का पूरा ध्यान रखा जाये। शिकायतकर्ता से संपर्क अवश्य किया जाये। नामांतरण व बैनामा आदि की शिकायतों की समीक्षा की जाये। बैठक में बिजली विभाग के अधिकारी की अनुपस्थिति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जतायी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

तालाब से शव बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, कई घायल

NEET और JEE मैंस के लिए अब महानगरों की दौड़ नहीं,

चिकित्सा के साथ अब ‘जन-सेवा’ का संकल्पः फर्रुखाबाद के गांवों में डॉ. युवराज सिंह को मिला अभूतपूर्व समर्थन