भास्कर न्यूज
ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट
बाराबंकी lबाराबंकी की चाइल्ड साइंटिस्ट पूजा ने कमाल कर दिया है. पूजा ने यह साबित कर दिया है कि अगर हौसला बुलंद हो, तो झोपड़ी से निकलकर भी आसमान छूना असंभव नहीं है. विकास खंड सिरौलीगौसपुर के छोटे से गांव अगेहरा की रहने वाली चाइल्ड साइंटिस्ट पूजा को केंद्र सरकार द्वारा संचालित ‘सकुरा हाई स्कूल प्रोग्राम’ के तहत 14 जून से 21 जून तक एक हफ्ते की जापान यात्रा पर भेजा जा रहा है.
जापान जाएगी यूपी की बेटी
पूजा की फ्लाइट आज शाम सात बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना होगी. इससे पहले दिल्ली स्थित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में पूजा समेत देशभर से चयनित 54 विद्यार्थियों का ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित होगा. इस यात्रा के दौरान पूजा अन्य भारतीय छात्रों के जापान के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और संस्कृति का अनुभव करेगी. इस यात्रा में वह आधुनिक प्रयोगशालाओं और इंटरैक्टिव वर्कशॉप में भी भाग लेंगी.
कौन हैं चाइल्ड साइंटिस्ट पूजा?
साथ ही जापानी संस्कृति को भी करीब से अनुभव करेगी. साथ ही जापानी छात्रों व वैज्ञानिकों से संवाद कर अंतरराष्ट्रीय विज्ञान दृष्टिकोण प्राप्त करेगी. मौजूदा वक्त में पूजा जगदीशचंद्र फतेहराय इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा हैं. बचपन से ही प्रतिभाशाली रही पूजा ने कक्षा 8 में एक अनोखा ‘धूल रहित थ्रेशर’ मॉडल बनाया था. स्कूल के पास गेहूं की मढ़ाई के दौरान उड़ने वाली धूल से परेशान बच्चों के लिए यह मॉडल किसी वरदान से कम नहीं आंका गया.