बदायूं में मेला ककोड़ा का समापन में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(बदायूं )

बदायूं में लगे रुहेलखंड के मिनीकुंभ मेला ककोड़ा का कल समापन हो जाएगा। मेले में लगी दुकानें और खेल तमाशे उखड़ चुके हैं और व्यापारियों ने वापसी का रुख किया है। श्रद्धालु मुख्यस्नान के तीसरे दिन से ही वापस होने लगे थे। जबकि शुक्रवार को यहां से मेला कोतवाली भी हटा ली जाएगी और फोर्स वापस होगा।

मेला ककोड़ा में नौ नवंबर को परंपरा के मुताबिक ककोड़ा देवी के मंदिर से गंगाघाट पर झंडी पहुंचाई गई थी। विधिवत पूजन-हवन के साथ यह कार्यक्रम हुआ। इसी के साथ मेले का आगाज हुआ और धीरे-धीरे दुकानों के साथ खेल-तमाशे, सर्कस, झूले आदि पहुंचने लगे। मुख्य स्नान वाले दिन यहां पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।

वहीं, लाखों श्रद्धालु यहां टेंट लगाकर प्रवास भी करते रहे। इनमें बदायूं समेत बरेली, पीलीभीत, कासगंज, शाहजहांपुर आदि कई जिलों के लोग शामिल थे। जबकि मुख्य स्नान के तीसरे दिन से मेला उखड़ना शुरू हो गया। हालांकि, निगरानी के लिए यहां पुलिस बल तैनात रहा। जबकि अब मेला पूरी तरह समाप्ति की ओर है और कल मेला कोतवाली हटा ली जाएगी।

Related posts

प्रदेश प्रभारी एवं नवनियुक्त हुए प्रदेश अध्यक्ष मध्य ने कार्यकर्ताओं के साथ की संवाद बैठक

उत्तर प्रदेश प्रभारी ने पीड़ित परिवार से मिल उनको आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी भी उपस्थित रहे उन्होंने

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती ने बैंसकठी पहुँचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की, न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया