लखनऊ में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(लखनऊ)

लखनऊ में एक कारोबारी युवक की लाठी-डंडों से पीटकर  हत्या कर दी गई है। उसे इतनी बुरी तरह मारा गया है कि जबड़ा तक टूटा मिला। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर सड़क किनारे उसकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र के देवरी गांव की है।

मृतक की पहचान अर्जुन लोधी (28) के तौर पर हुई है। वो गांव के पास ही परचूनी की दुकान चलाता है। अपनी पत्नी व बेटी के साथ रहता था। वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर वापस आ रहा था। इसी दौरान लाठी-डंडों से उस पर हमला हुआ और पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है

सदमें ने पत्नी की लोगों से की गिरफ्तारी की मांग सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अर्जुन की पत्नी और बेटी के साथ गांव के लोग भी ऐसी घटना से सदमे में हैं। मृतक के परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

 

Related posts

लखनऊ में जिओ स्टोर मैनेजर ने लगाई फांसी:घर में शव लटका मिला

बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सालिम और चतुर्वेदी ने योगी की मां पर मौलाना ने भड़काऊ टिप्पणी की:

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: