मानसिक तनाव को दूर करने के लिए लिखी पुस्तक: सुनाक्षी शुक्ला

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद।जनपद की रहने वाली सोनाक्षी शुक्ला ने लिखी पुस्तक द हीलिंग पैलेट जिलाधिकारी को भेंट की है
सुनाक्षी इन दिनों दिल्ली यूनिवर्सिटी से एम बी बी एस की फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रही हैं,उन्होंने बताया कि जितना फिजिकल हेल्थ जरूरी है उतना ही मेंटल हेल्थ भी जरूरी है जिसके बारे में कोई बात नहीं करता,मैं लोगों के मानसिक तनाव को दूर करने के लिए यह किताब लिखी है,किताब बताती है कि कला कैसे हमारे जीवन के टूटे हुए हिस्सों को जोड़ सकती है, दर्द को व्यक्त करने का माध्यम बन सकती है और आंतरिक शांति व आशा प्रदान कर सकती है।
यह एक प्रेरणादायक संदेश देती है कि अपनी पीड़ा को छिपाने के बजाय उसे कला के जरिए शेयर करने से न केवल खुद की हीलिंग होती है, बल्कि दूसरों के घायल दिलों को भी सुकून मिल सकता है। जिलाधिकारी ने होनहार बेटी की सराहना की।

Related posts

पूजा के दीपक से लगी आग, शादी का सामान जलकर राख तीन वर्ष पूर्व हुई शादी में मिला था सामान, करीब एक लाख रुपये का नुकसान

छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

नवाबगंज दक्षिण पश्चिम जिला पंचायत सीट पर फिर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी