भास्कर न्यूज़ एजेंसी (लखनऊ)

एक परिवार हंसी-खुशी बच्चे का मुंडन कराने मथुरा जाता है। मुंडन के बाद सभी बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करते हैं। वे वापस अपने घर के लिए निकलते हैं, लेकिन लखनऊ से करीब 250 किलोमीटर पहले सड़क हादसा हो जाता है। इसमें परिवार 6 लोगों की मौत हो गई।

हादसे में हंसता-खेलता पूरा परिवार उजड़ गया। मुंडन कराने वाला मासूम बच्चा सिद्धार्थ जो कुछ घंटे पहले तक पापा और दादा की गोद में वीडियो बनवा रहा था, उसकी आंखों में सिर्फ आंसू हैं। वह समझ नहीं पा रहा कि ऐसा कैसे हो गया? सिद्धार्थ रोते हुए पापा, दादा-दादी को ढूंढता रहा। उसकी मां का इलाज चल रहा है।  गांव वालों ने कहा कि संदीप ने वापस लौटकर सबको दावत देने की प्लानिंग की थी। हमें क्या पता कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप